चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने हाईवे पर चैकिंग के दौरान एक ट्रक से 390 किलो भुक्की बरामद करने में सफलता पाई है। इसमें आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान मोहम्मद इलियास निवासी राजोरी के रूप में हुई है। मादक पदार्थ की खेप श्रीनगर से जम्मू की ओर सेब से भरे ट्रक में लाई जा रही थी। इसके चलते ट्रक को भी सीज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी उधमपुर के निर्देश पर चिनैनी एसडीपीओ अहमद शफी जरगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान सेब की पेटियों के बीच में छिपाई गई 390 किलो भुक्की की खेफ को बरामद कर, ट्रक को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।