कटड़ा। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए जिला पुलिस रियासी ने हेरोइन और अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई। पुलिस के अनुसार अंबिका चौक में बुधवार दोपहर 1:50 पर नाका लगाया था। इसी दौरान एशिया चौक से आ रहे व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ लिया। जांच करने पर उसकी जेब से लगभग 1.86 ग्राम हेरोइन और पॉलिथीन बैग से दो बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद