फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टैंकर की आड़ में गो तस्करी, रोकने पर दो पुलिस नाके तोड़ भागा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर गरनेई में बरामद किया टैंकर, पशुओं को निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने पेट्रोल टैंकर की आड़ में की जा रही गो तस्करी के प्रयास को विफल किया है। रेहंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेरनई में टैंकर से गोवंश को तस्करों से मुक्त कराकर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, तस्कर दो पुलिस नाके तोड़कर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पेट्रोल टैंकर की आड़ में गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने रेंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाके लगा लिए गए। टिकरी नाके पर एक टैंकर को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक नाका तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अगले नाके को सूचित किया। फ्लाटा में भी पुलिस के रोकने पर चालक नहीं रुका और नाका तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर का पीछा किया और गरनेई इलाके में टैंकर को बरामद कर लिया लेकिन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और गो तस्करी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय प्रह्लाद शर्मा और थाना प्रभारी की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। जेसीबी की मदद से टैंकर को खुलवाया गया जिसमें लगभग एक दर्जन के करीब गोवंश पाए गए। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
डीएसपी शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस गोवंश और तस्करी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। गोवंश तस्करी का प्रयास करने वाले तस्करों और उनमें लिप्त वाहन चालकों और उनके मालिकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें