फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माल वाहक वाहनों को हाईवे पर रोकने से बढ़ी व्यापारियों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में समय पर नहीं मिला रहा सामा, कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

डीसी को मांगपत्र देकर समस्या का समाधान करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंजाब, जम्मू सहित अन्य इलाकों से उधमपुर सामान लेकर आने वाले माल वाहकों को हाईवे पर रास्ते में कई-कई दिन रोके जाने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। त्योहारी सीजन में कारोबारियों को समय पर सामान नहीं मिल रहा है।
व्यापार मंडल टीम ने मंगलवार को अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी की अध्यक्षता में जिला विकास आयुक्त सलोनी राय को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। बरमानी ने बताया कि 26 अगस्त से शुरू हुई यह परेशानी अब कारोबारियों के लिए काफी गंभीर चिंता का विषय बन गई है। इससे शहर में कारोबारियों के पास स्टाक की भारी किल्लत हो चुकी है। नया स्टाॅक मिलना मुश्किल हो रहा है। 26 अगस्त को थर्ड में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित हुआ था लेकिन यह इलाका उधमपुर शहर से काफी आगे है। इसलिए जम्मू और उधमपुर तक हमारे ट्रकों को कई-कई दिनों तक रोककर रखना न्यायसंगत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञापन देकर प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। इसमें बताया गया है कि इस समस्या से हमारी व्यावसायिक गतिविधियों में भारी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। माल वाहकों को अनावश्यक रोके जाने से आवश्यक आपूर्ति, कच्चा माल और तैयार माल देरी से पहुंच रहा है। इससे खाद्य, निर्माण और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की भारी कमी हो रही है। वाहनों को रोके रखने से जल्दी खराब होने वाले सामानों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें