उधमपुर। पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत रैंबल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ते मलहाड़ मोड़ पर पुलिस की टीम ने दो लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा। पुलिस ने दोनों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.60 ग्राम हेरोइन बरामद कर उन्हें मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान विजय शर्मा निवासी जंद्रौड़ और सुशील शर्मा निवासी कघोट तहसील रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद