डोडा। डोडा की तहसील मरमत के गांव बेहोता में आतिमा बेगम के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
तहसीलदार रवि शंकर ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे पेश आई। आतिमा तेगम के पति का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। अब मकान भी पूरी तरह से जल चुका है। लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग की घटना हुई। उधर, तहसीलदार ने बताया कि आग लगने का कारण रात में अंगीठी जलाकर सो जाने से आग लग जाती है। गांव में अधिकतर घर लकड़ी से बने होते हैं। रात को किसी कारण चिंगारी से आग लग जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रात के समय अपने घरों में अंगीठी सुलगाकर न सोएं।