भद्रवाह। भद्रवाह में पड़ते सुंगली गांव में रहने वाले मोहम्मद अय्यूब पुत्र अली मोहम्मद नाइक के घर में दोपहर पौने तीन बजे आग लग गई। इसके चलते स्थानीय लोगों व फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया।
हालांकि अभी आग लगने के कारणों और हुए नुकसान के बारे में पता नहीं चल सका है। आग की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसएचओ भद्रवाह भी पहुंच गए। हालांकि आग घर के निचले फ्लोर में लगने से एक गाय दब गई और मौके पर ही मर गई लेकिन किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। संवाद