रामबन। पुलिस ने वीरवार को एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया, जो वाहन से अस्सार डोडा जा रहा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रामबन कुलबीर सिंह के निर्देश पर एक विशेष पुलिस दल ने शान प्लेस रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित वाहन जांच के दौरान श्रीनगर से जम्मू जा रहे एक लोड कैरियर ऑटो को रोका, जांच के दौरान पुलिस को चरस जैसे पदार्थ की 32 छड़ें (चलीयों) बरामद हुईं, जिनका वजन लगभग 500-600 ग्राम था।
ऑटो के चालक की पहचान फारूक अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद शेख निवासी बागेर, तहसील अस्सर, डोडा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रामबन में मामला दर्ज किया गया है। संवाद