फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने छह गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया, 75 पशुओं को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने छह वाहन जब्त किए, मामले दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

रामबन। रामबन पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयासों को विफल कर दिया है। छह गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर 75 गोवंशों को बचाया है। छह वाहनों को जब्त किया है। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंद्रकोट पुलिस ने वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक वाहन को रोककर चेकिंग की तो वाहन के अंदर तीन गोवंश लदे मिले, जो क्रूर तरीके से बंधे हुए थे और अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अन्य मामले में रामबन पुलिस ने वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान तीन वाहनों को रोका। इस दौरान इन वाहनों के अंदर 33 गोवंश लदे हुए पाए गए। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और दो व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहे। पीएस रामसू की पुलिस ने भी एक वाहन से 26 गोवंश को छुड़ाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अन्य मामले में बनिहाल पुलिस ने वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक वाहन को रोका। वाहन के अंदर आठ गोवंश को छुड़ाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं एक और मामले में थाना धर्मकुंड की पुलिस ने नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान दो व्यक्तियों को रोका। वे अवैध रूप से पांच गोवंशीय पशुओं को पैदल कश्मीर की ओर ले जा रहे थे। इनसे पशुओं को छुड़ाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सभी मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें