संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। पुलिस ने 33 साल से फरार भगोड़े को गिरफ्तार किया है। किश्तवाड़ पुलिस ने भगोड़े के संबंध में विशेष सूचना पर कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस ने डिप्टी एसपी डीएआर सज्जाद खान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने भगोड़े का पता लगाकर पकड़ने का निर्देश दिया। टीम ने संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की और भगोड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की। अब आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।