फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइबर अपराध शाखा ने बरामद की ऑनलाइन ठगी की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में ठगी गई रकम को बरामद कर लिया है। डोडा पुलिस ने बताया कि 148654 रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले को सफलतापूर्वक हल कर लिया है। इस संबंध में नसरीना बेगम और फिरोज अहमद डार निवासी मालपुरा, तहसील बीररवाह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। 7 फरवरी 2024 को स्थापित साइबर अपराध शाखा डोडा अब तक ऑनलाइन ठगी के 26,26,688 रुपये की रकम पीड़ितों को लौटा चुकी है। एसएसपी डोडा मोहम्मद असलम ने कहा कि लोग ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त और पेमेंट करते हुए अतिरिक्त सतर्क रहें। किसी को भी किसी भी माध्यम से आने वाले वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर किसी के साथ ठगी हो गई है तो इसकी जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें