उधमपुर/रामनगर। पुलिस थाना रामनगर के तहत पुलिस ने रामनगर के बदाख मोड़ पर 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। नियमित गश्त और नाका-चेकिंग ड्यूटी के दौरान थाना रामनगर की पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अपने कंधे पर एक पॉलिथीन बैग ले जाते हुए देखा। जांच करने पर उसके कब्जे से दो गैलन बरामद किए, जिनमें से प्रत्येक में पांच लीटर देसी शराब थी। संवाद