उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात जखैनी इलाके में एक गलत लेन में चल रही अज्ञात नंबर की कार को बचाते समय एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
इससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर इस पर वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी राकेश सिंह व अन्य ने बताया कि हादसे की वजह गलत लेन में चल रही एक अज्ञात नंबर की कार थी, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क पर पलट गया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।