फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मानसिक रूप बीमार व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते पखलाई गांव में एक सरकारी कर्मचारी ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दी दी। परिजनों ने जानकारी मिलते ही तत्काल उसे जीएमसी उधमपुर पहुंचाया लेकिन वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी के शवगृह में उसका पोस्टमार्टम करवाया और फिर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान 58 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी पखलाई के रूप में हुई है। वह जेकेपीसीसी में कार्यरत था।
परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और बीते पांच छह साल से दवाई खा रहा है। इससे पहले भी कई बार वह आत्महत्या के प्रयास कर चुका था लेकिन परिजनों की सतर्कता के कारण बचता रहा है। इस बार उसने घर के बाहर करीब 20 मीटर की दूरी पर बनाए एक कच्चे कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें