किश्तवाड़। पन्नी नाला द्राबशाला के पास एक इको वाहन के चिनाब नदीं में गिरने की आशंका है।
इसमें लापता चालक आबिद हुसैन के परिवार वालों ने बताया कि दो दिन पहले आबिद अपना वाहन लेकर किश्तवाड़ से वापस बोंजवा की तरफ आ रहा था कि अचानक उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार वालों को शक था कि वह कहीं और होगा लेकिन जब आज उसकी तलाश में जब परिवार वाले निकले तो उनका कहना है कि पन्नी नाला द्राबशाला के पास चिनाब नदी के पास वाहन के कुछ पुर्जे बरामद हुए। देर शाम तक वहां पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोज शुरू कर दी है। आबिद वाहन चालक बलग्रां का निवासी बताया गया है। वाहन की नंबर प्लेट, छत व चालक के जूते आदि चिनाब नदी के किनारे पर बरामद कर लिए गए हैं। तलाश अभी जारी है। संवाद