फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चलती बस से सड़क पर गिरा एसपीओ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कटड़ा से रियासी आ रही एक बस में से सड़क पर गिरकर जम्मू कश्मीर पुलिस से एसपीओ की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एसपीओ शौकत अली निवासी पईं कोटली मनोतत्रियाआ अपने पिता और बहन के साथ भागा क्षेत्र से बस नंबर जेके 02 ए एन 7083 में रियासी आने के लिए सवार हुआ। पिता और बहन बस के अंदर चढ़े तो शौकत अली बस के गेट के पास खड़ा हो गया। बताया जाता है कि बस और एक अन्य वाहन में सवारियों को चढ़ाने के लिए होड़ लगी हुई थी। इस दौरान मोड़ पर भी बस काफी तेज गति से चल रही थी। सिंबल चोया के पास एक जगह पर शौकत अली छिड़क कर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान उसका सिर सीधा सड़क पर टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके के बाद बस का चालक किसी अन्य वाहन में बैठकर फरार हो गया। एसपीओ की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार सुरेश सिंह और एसएचओ रंजीत सिंह राव ने पहुंच कर लोगों को समझाकर शांत किया। मृतक एसपीओ के शव को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसका पोस्टमार्टम किया। दोपहर को शव परिजनों को सौंपा गया। शाम को एसपीओ का सुपुर्द ए खाक उसके गांव पईं में हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में लिया है। वहीं फरार चालक की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें