उधमपुर। पुलिस स्टेशन उधमपुर के अधिकार क्षेत्र में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जखड़ इलाके में पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर मोहम्मद अरशद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी जखड़ के कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। इसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद