उधमपुर। बीते मंगलवार को दो और बुधवार को चार नए डेंगू के मामले आने के बाद जिले में डेंगू की संख्या 166 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, जहां एक तरफ विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में जाकर फॉगिंग कर डेंगू मच्छरों का खात्मा भी कर रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को डेंगू से बचाया जा सके। संवाद