उधमपुर। पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नाके पर कार से हेरोइन बरादमद की। पुलिस ने बताया कि जम्मू से उधमपुर की ओर आ रही कार नंबर जेके14के-3532 को चेकिंग के लिए रोका तो तलाशी में चालक अनिल कुमार निवासी जिब फंग्याल से 7.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ। चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।