उधमपुर। पुलिस ने 34 गोवंश को बचाया और गोवंश तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को जब्त किया। जानकारी के अनुसार उधमपुर के जखैनी नाके पर ट्रक नं. जेके19ए-6436 से 28 गोवंश को बचाया गया और वाहन जब्त कर लिया गया। वाहन चालक अपने वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक और मामला में पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम ने टाटा मोबाइल नंबर जेके02बीडब्लयू-5086 से 06 गोवंश को बचाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी चालक अब्दुल लतीफ पुत्र अब्दुल गनी निवासी बदोह, रामबन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में, पुलिस स्टेशन रहमबल में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है