फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नहाते समय नाले में डूबा छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र तुलीबन्ना के एक नाले में नहाते हुए सातवीं कक्षा के एक नाबालिग की मौत हो गई। मामला बीते शनिवार का है। नाबालिग की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 12 वर्षीय धीरज सिंह उर्फ पप्पू पुत्र पूरन सिंह निवासी बन्ना शनिवार को एक शादी समारोह में गया हुआ था। वहां से लौटते समय वह अपने दो भाइयों के साथ नाले में नहाने लगा। नाले के पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने पर धीरज सिंह उसमें डूब गया। मौके पर दोनों भाइयों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शादी समारोह वाले घर पर इसके बारे में पता चला। इसके बाद मौके पर लोग भागे। इसके बाद नाले में डूबे धीरज की खोज की जाने लगी। काफी देर के बाद धीरज का शव नाले से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि धीरज सिंह कटड़ा के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें