फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्र को बाइक सवारों ने घेरकर पीटा

विज्ञापन
पौनी में उपचाराधीन छात्र और परिजनों को समझाते हुए पुलिस। - फोटो : पौनी में उपचाराधीन छात्र और परिजनों को समझाते हुए पुलिस।
विज्ञापन
पौनी। भांबला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लेतर गांव में बीते वीरवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जाते समय स्कूली छात्र के साथ मारपीट की गई। इस पर परिजनों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र 18 वर्षीय बशीर अहमद पुत्र बाग हुसैन निवासी लेतर ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर पैदल आ रहा था। इस बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने बशीर अहमद को रोककर मारपीट की। बाद में वे मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी पीएचसी भांबला में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देकर युवक को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी में रेफर किया गया। डॉक्टर ने युवक की हालत को देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रियासी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अभी भी युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को घायल युवक के परिजन ने कहा कि भांबला पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमला करने वाले युवक फरार हैं। गुस्साए लोग सड़क पर पहुंचे और रोष प्रकट करने लगे। लोगों ने मुख्य मार्ग को बंद करना था लेकिन इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से बात कर उनको शांत किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें