रियासी। जिले में वीरवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए।
पहली घटना में कटड़ा मार्ग पर सिंबल चोया में एक स्विफ्ट कार नंबर जेके 02 सी 6025 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। कार में सवार दो लोग घायल हुए। वहीं दूसरी घटना पौनी मार्ग पर हुई। इसमें शिवखोड़ी जा रही दोनों बस टकराईं। बताया जाता है कि श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से दिल्ली नंबर की दो बसें श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी धाम के लिए रवाना हुईं। तलवाड़ा बारादरी को पार कर कांशीपट्टा खैरल में एक बस ने अचानक ब्रेक लगा कर बस को रोक दिया। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी बस के चालक ने भी ब्रेक लगा दी। तब तक बस आगे वाली बस के पिछले हिस्से से टक्कर हो चुकी थी। बस में बैठे श्रद्धालुओं को हल्का सा झटका लगा लेकिन किसी को चोट नहीं आई। थोड़ी देर तक वहीं रुकने के बाद बस शिवखोड़ी के लिए रवाना हुई।