फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के अंजी क्षेत्र में रविवार दोपहर को हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उधमपुर श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर अंजी नाले पर बनाए गए केबल स्टैंड ब्रिज के पास काम जारी है, जहां पर रोजाना काम करने वाले श्रमिक होते हैं। रविवार दोपहर को कुछ श्रमिक एक बड़े से पत्थर के नीचे काम कर रहे थे। इस दौरान पत्थर नीचे की तरफ सरकने लगा। इसके साथ ही भूस्खलन होना शुरू हो गया। इससे काम करने वाले दो श्रमिक भूस्खलन की चपेट में आ गए। घायल अंग्रेज सिंह निवासी गोसुआ ग्रा मोड और रियाज मोहम्मद निवासी नियोच माहौर को जिला अस्पताल में लाया गए। अंग्रेज सिंह को ज्यादा गंभीर चोट लगी। इस कारण उनकी अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें