फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माता के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद वापस घर लौट रही एक दंपती की कार खाई में जा गिरी। इसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह रियासी के वार्ड पांच में रहने वाले वार्ड पांच निवासी विशाल शर्मा पुत्र उमाकांत अपनी पत्नी निशा शर्मा, बेटी अक्षरा शर्मा उर्फ पीहू, बेटे स्वास्तिक शर्मा और भतीजे करण शर्मा पुत्र राजेश शर्मा के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। कटड़ा मार्ग पर सिंबल चोया इलाके में उनकी कार सड़क से अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलट गई। कार के खाई में गिरने से उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया। सभी को अस्पताल में उपचार दिया गया। निशा शर्मा को बाद में जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें