फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माता वैष्णो देवी ट्रैक पर अवैध पिट्ठू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पुलिस पोस्ट बाणगंगा की टीम ने श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर स्नान घाट नंबर 2 के पास एक अवैध पिट्ठू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी मस्लोटे रियासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कुलविंदर ट्रैक पर पिट्ठू का काम कर रहा था। उसके पास पिट्ठू का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। उसने स्वीकार किया कि उसके पास इस काम को करने की कोई अनुमति नहीं है। बिना वैध सेवा कार्ड के कार्य करना एसडीएम कटड़ा की ओर से जारी अधिसूचना का उल्लंघन है। कटड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें