उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग उधमपुर की तरफ से एलजी रोलिंग ट्रॉफी 2022 के तहत 19 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के जिला स्तरीय अंतर-क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को चौथे दिन रामनगर के राजा राम सिंह स्टेडियम और उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में मुकाबले खेले गए।
सुभाष स्टेडियम उधमपुर में हुए पहले मुकाबले में जोन जिब ने जोन पंचैरी को शिकस्त दी। इसमें तनवीर शर्मा को 61 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में जोन उधमपुर ने जोन घोरड़ी को हराया। इसमें गौरव खजूरिया ने 40 रन बनाकर 5 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सेमीफाइनल के मुकाबले वीरवार को सुभाष स्टेडियम उधमपुर में खेले जाएंगे।
रामनगर में राजा राम सिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले में रामनगर जोन ने जोन डूडू को 18 रन से हराकर मैच जीता। इसमें गोकुल गुप्ता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने 11 रन बनाकर 4 विकेट लिए। इससे पहले राजा राम सिंह सिंह स्टेडियम में टूर्नामेंट का शुभारंभ बीडीसी अध्यक्ष देस राज ने इंचार्ज जेडपीईओ रामनगर पवन कुमार के साथ किया।