रियासी। अगले महीने के पहले सप्ताह में जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इस वर्ष प्रतियोगिता का यह चौथा सीजन रहेगा।
प्रतियोगिता में खेलने वाली टीमों के खिलाड़ी जिले से ही बोली लगाकर नीलाम होंगे। टीम के मालिक तय किए गए मूल्य के हिसाब से खिलाड़ी को अपने पक्ष में करेंगे। नीलामी में सिर्फ जिला स्तर के खिलाड़ी ही शामिल होंगे। प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को एक लाख का नकद इनाम व ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें होंगी, जिन्हें दो अलग-अलग पूल में रखा जाएगा। एक पूल की एक टीम अन्य तीनों टीमों से मैच खेलेगी। दोनों पूल की टॉप टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। अर्जुन सिंह, डॉ. सुकेश और सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की ही आठ टीमें अलग-अलग नामों से होंगी और खिलाड़ी भी जिले के रहने वाले ही होंगे ताकि युवाओं की प्रतिभा को बाहर लाया जा सके।