फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरूड़, कटड़ा क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

विज्ञापन
2 मैन आफ द मैच को सम्मानित करते क्लव के सदस्य व अन्य 3,4, खिलाड़ी खैके छक्के लगाते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी प्रीमियर लीग सीजन-2 में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला स्पोर्ट्स एकेडमी दरूड़ व जय मां क्रिकेट क्लब अमृतसर के बीच रहा। इसमें दरूड़ की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला दोपहर बाद क्रिकेट क्लब कटड़ा व टीनएर्जस क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच हुआ। इसे कटड़ा क्रिकेट क्लब अपने नाम कर अगले दौर में पहुंची।
विज्ञापन

पहले मैच में स्पोर्ट्स एकेडमी दरूड़ कटड़ा की टीम ने टॉस जीता। दरूड़ की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाज अनुज ने 40 बॉल में बेहतरीन 58 रन बनाए। इसमें 8 चौके शामिल थे। एक अन्य बल्लेबाज स्वान ने 11 बॉल में विस्फोटक 25 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और एक छक्का शामिल है। जय मां क्रिकेट क्लब अमृतसर की टीम की ओर से गेंदबाज जसवीर ने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय मां क्रिकेट क्लब अमृतसर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। अमृतसर की टीम की ओर से बल्लेबाज मोहित ने 53 बॉल में 58 रन बनाए। इसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। बल्लेबाज सुनील ने 12 बॉल में 19 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल हैं। हालांकि अमृतसर की टीम मैच हार गई। यह मैच स्पोर्ट्स एकेडमी दरूड़ कटड़ा की टीम ने 19 रन से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, दरूड़ कटड़ा की ओर से गेंदबाज कुलदीप ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। एक अन्य गेंदबाज आकाश ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दरूड़ कटड़ा की टीम के गेंदबाज कुलदीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर श्री माता वैष्णो देवी प्रेस क्लब कटड़ा के महासचिव राजू पाधा ने स्पोर्ट्स एकेडमी दरूड़ की टीम के गेंदबाज कुलदीप को 3100 नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के चेयरमैन बलीराम राणा, प्रधान सुनील डोगरा, भारत भूषण सदोत्रा, अरुण शर्मा, रमणीक नवादा के साथ ही अन्य मौजूद रहे।
दोपहर बाद दूसरे मुकाबले में टीनएर्जस दिल्ली की टीम ने टॉस जीत कर बैंटिग का निर्णय लिया। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में विकेट गवा कर मात्र 110 रन ही बना पाई, जिसमें अक्षय चौधरी ने 42 गेंदों में 38 रन बनाए व कटड़ा क्रिकेट क्लब के टाप गेंदबाज ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरे गेंदबाज ने दो विकेट लिए। कटड़ा क्रिकेट क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 13.2 ओवर में ही 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसमें सुहेल खान ने 36 गेंदों में 42 रन बनाए और नाटआउट रहे। वहीं दिल्ली की टीम के टॉप गेंदबाज संत बख्श ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके साथ ही बैट्समैन सुहेल खान ने 42 रन बनाए व 2 विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। सुहेल को 3100 नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
आज के मैच
आज पहला मुकाबला एसएस स्पोर्ट्स दिल्ली व स्पोर्ट्स एकेडमी दरूड़ के बीच खेला जाएगा। दोपहर बाद दूसरा मुकाबला राजपूत क्रिकेट क्लब कटड़ा व कटड़ा क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

2 मैन आफ द मैच को सम्मानित करते क्लव के सदस्य व अन्य 3,4, खिलाड़ी खैके छक्के लगाते हुए- फोटो : KATRA

2 मैन आफ द मैच को सम्मानित करते क्लव के सदस्य व अन्य 3,4, खिलाड़ी खैके छक्के लगाते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें