उधमपुर। गोवंश तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने तीन मामलों में 75 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई थाना उधमपुर, पीपी बट्टल बालियां में दर्ज मामलों में की गई। अब्दुल कदूस कसाना निवासी मंजमोह (अनंतनाग) की महिंद्रा बोलेरो और 1.06 लाख रुपये कुर्क किए गए। अब्दुल हमीद निवासी ट्रिंगला बटोत (रामबन) का ट्रक और मोहम्मद कदूस निवासी चंद्रकोट का कैंटर अटैच किया गया। संवाद