फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए 12 मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने की कई शिकायतें मिलने के बाद डीसी इंदु कंवल चिब ने जिले के शहरी इलाकों में 12 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इनको बिना मास्क के बाहर निकलने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने वाले लोगों पर कार्रवाई का अधिकार दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच अनलॉक के तहत लोगों को कई तरह की छूट दी गई है। लेकिन लोगों को साफ आदेश दिए हैं कि कोई भी घर से बाहर बिना मास्क के नहीं निकलेगा और कहीं पर भी भीड़ नहीं लगाई जाएगी। सबको सामाजिक दूरी के नियम का भी पूरा पालन करना होगा। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग न तो मास्क पहन रहेत हैं और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं।
यह परेशानी ज्यादातर शहरी इलाकों में सामने आ रही है। इसको लेकर कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन फिर भी कुछ लोग हालात को समझ नहीं रहे हैं। इसको लेकर कई शिकायतें मिलने के बाद डीसी ने शहरी इलाकों में 12 मजिस्ट्रेट नियुक्त कए हैं। इनको कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड चेन तोड़ने के लिए जागरूकता जरूरी
डीसी इंदु कंवल चिब ने कहा है कि कोविड चेन को तोड़ने को लेकर जागरूकता के साथ काम करना होगा। छोटी सी लापरवाही बहुत महंगी पड़ सकती है। मौजूदा समय में हालात यह हैं कि कुछ लोग मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माना देने को तो तैयार हैं, लेकिन यह लोग 20 रुपये का मास्क नहीं लगा रहे हैं। उनकी सभी लोगों से अपील है कि बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। समय पर हाथ साफ करते रहें और सामाजिक पूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें