फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन नशा तस्करों को 15 दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रेंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी नाके पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार पुंछ निवासी तीन आरोपियों की 15 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को टिकरी नाका प्वाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को 488.76 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में पुंछ निवासी मोहम्मद हफीज, मुख्तार अहमद और अब्दुल हामिद को गिरफ्तार किया था। ये मौजूदा समय में जिला जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर जांच अधिकारी पीएसआई मनवीर सिंह ने आरोपियों की अतिरिक्त न्यायिक रिमांड की मांग की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें आदालत में पेश किया गया। आरोपी व्यक्तियों की पहचान जिला जेल उधमपुर में एचसी खलील अहमद ने की और अदालत में पीएसआई मनवीर सिंह ने की। पीएसआई ने कोर्ट में रिमांड के कागजात पेश किए। आरोपी व्यक्तियों की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया उपस्थित थे। आरोपियों को 18 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में अदालत की ओर से 25 नवंबर के आदेश के तहत दिए गए पहले रिमांड के तहत जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती मानते हुए न्यायिक रिमांड की प्रार्थना की अनुमति देते हुए आरोपियों को 15 दिन की अतिरिक्त अवधि यानी 23 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अवधि के दौरान वे जिला जेल उधमपुर में रहेंगे और इसकी समाप्ति के बाद उन्हें अगले आदेश के लिए विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें