फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ जिले में इस सप्ताह सबसे कम 71 मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला किश्तवाड़ में कोरोना के मामले इस सप्ताह अन्य सप्ताह के मुकाबले कम आए। इस सप्ताह मात्र 71 नए मामले आए और साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी एक प्रतिशत से कम रहा है। 89 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिला के वाहन चालकों के लिए भी टीकाकरण अनिवार्य किया जाएगा। उनके लिए विशेष स्टाल बाजार में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कोविड को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में आम जनता से अपील की कि सभी टीका लगवाएं, ताकि जिला में वीकेंड लॉकडाउन समाप्त किया जा सके। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा। लोगों से यह भी कहा कि उनके बारे में भी बताएं जो टीकाकरण के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मार्च से अभी तक जिला में कोरोना के कुल 1774 मामले आ चुके हैं। इनमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 1633 लोग ठीक भी हुए हैं। अभी मात्र 125 लोग ही संक्रमित हैं। उधर, 45 से अधक आयु वर्ग के 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण हो गया है।
विज्ञापन

10 हजार से अधिक 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को भी टीका लगा दिया गया है। अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग टीम के लौटने के बाद जिला में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें दुकानदारों, वाहन चालकों सहित आम जनता के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें