फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला में 07 लोग मिले संक्रमित, 09 ने दी कोरोना संक्रमण को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के शहर और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि, नौ लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब रहे। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। मामले कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर व ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग का काम तेजी से जारी है। इनमें बहुत कम लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम तक कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। संक्रमित पाए गए लोगों में से चिनैनी का एक, रामनगर के तीन और पंचैरी का एक व्यक्ति शामिल है। जबकि, दो लोग बेल्ट फोर्स के संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11187 हो गए हैं। इनमें से 10966 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 131 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कुल 90 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें