फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए मामले आने के बाद लंबी गली इलाका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित लंबी गली इलाके में कोरोना के मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को रेड जोन घोषित कर दिया। 21 दिन तक क्षेत्र में पाबंदियां लागू रहेंगी। इस दौरान लंबी गली से किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और न ही बाहर से किसी को अंदर जाने दिया जाएगा। पुलिस ने भी लंबी गली को अपनी सुरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन

करीब सप्ताह पहले शहर के बीच लंबी गली इलाके में कृषि विभाग का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद प्रशासन ने लंबी गली के छोटे से हिस्से को सीज कर दिया और पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी के आसपास रहने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए। तीसरे दिन कर्मचारी की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने करीब 170 लोगों के रैंडल सैंपल लिए और रविवार रात को इनकी रिपोर्ट की सूची जारी की गई, जिसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार सुबह जिला प्रशासन ने लंबी गली को रेड जोन घोषित करने का आदेश जारी कर दिया।
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी लंबी गली पहुंच कर पूरे इलाको को तारबंदी कर सील कर दिया है। शहर के कई मोहल्लों से रास्ते लंबी गली में पहुंचते हैं। इन रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार अब कोई भी बाहर से लंबी गली के अंदर नहीं जा सकेगा और न ही लंबी गली के अंदर से कोई बाहर जा सकेगा।
विज्ञापन

पॉजिटिव मामले बढ़ने के बाद लंबी गली को रेड जोन घोषित किया गया है। आदेश के मुताबिक 21 दिन तक लंबी गली रेड जोन रहेगा। इनमें रहने वाले सभी लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगील। हालात को देख कर अगला आदेश 21 दिन बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. पीयूष सिंगला, डीसी, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें