फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी के वाइस चेयरमैन सहित 16 और लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी के नगर पालिका के वाइस चेयरमैन सहित 16 और लोग रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सीआरपीएफ जवान, पुलिस कर्मी और गर्भवती महिला शामिल है। वहीं, शहर के बीचोंबीच स्थित लंबी गली क्षेत्र से तीन मामले सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं, चिनैनी के नगर पालिका के वाइस चेयरमैन के पॉजिटिव होने के बाद हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो सप्ताह से लगातार कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अब कई सरकारी कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए जाने लगे हैं। इसको लेकर प्रशासन की चिंता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। मामलों को कम करने को लेकर ही जिला प्रशासन की तरफ से पूरे जिले में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को केवल दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद प्रशासन को लगा था कि अब शायद इनकी संख्या में कमी आ जाए, लेकिन रविवार को एक साथ 16 मामले सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता फिर से बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार चिनैनी में नगर पालिका का वाइस चेयरमैन रैंडम सैंपलिंग में पॉजिटिव पाया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि वह न तो कहीं चिनैनी से बाहर गया है और न ही किसी के साथ मिला है। इसके बावजूद पॉजिटिव पाया जाना सबको हैरान कर रहा है। इसी तरह रामनगर में एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। दो दिन पहले ही महिला का बेटा पॉजिटिव पाया गया गया था और इसके बाद महिला का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। दो पुलिस के जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं। एक जवान कुछ दिन पहले श्रीनगर से उधमपुर लौटा था और उधमपुर पहुंचने पर इसका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इसके साथ ही दो सीआरपीएफ के जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सीआरपीएफ के जवानों को सर्दी और जुकाम की परेशानी थी। इनकी तरफ से शिकायत करने के बाद कोरोना टेस्ट करवाए और दोनों की तरफ पॉजिटिव पाई है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 404 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें