फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती सहित दूसरे राज्य से लौटी महिला मिली पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर में रविवार को गर्भवती सहित अन्य राज्य से लौटी महिला सहित दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुछ दिन पहले महिला उधमपुर पहुंची थी और पहुंचते ही महिला का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जबकि रामनगर के रेड जोन अमरोह की रहने वाली गर्भवती महिला भी संक्रमित पाई गई है। पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद दोनों महिलाओं को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। वहीं, रविवार को 12 पॉजिटिव लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

जिला उधमपुर में करीब तीन सप्ताह से हर रोज कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। मामले बढ़ने के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। हालांकि रविवार को केवल दो पॉजिटिव मामले आने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत महसूस की है। दूसरे राज्य से लौटी 53 वर्षीय की महिला कुछ दिन पहले महिला ट्रेन का सफर कर जम्मू पहुंची थी। जम्मू में महिला का कोरोना टेस्ट किया गया और उधमपुर पहुंचने पर क्वारंटीन कर लिया गया।
वहीं, रामनगर के रेड जोन अमरोह की गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। रविवार दोपहर को दोनों महिलाओं को कोविड केयर सेंटर पहुंचा दिया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 290 हो गई है। इनमें से 207 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 93 लोगों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें