फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर पहुंचते ही 279 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दो दिन से ट्रेनों के न पहुंचने के कारण बाहरी राज्यों से उधमपुर में अपने घरों को लौट रहे लोगों की संख्या में गिरावट आने लगी है। बुधवार को बसों का सफर केवल 279 लोग उधमपुर पहुंचे, जिन्हें प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन कर लिया गया। वहीं, कुछ के टिकरी में कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों में फंसे उधमपुर के लोगों का वापस घर लौटना करीब एक महीने से जारी है। हजारों की संख्या में लोग ट्रेन व बसों का सफर कर पहुंच चुके हैं और सैकड़ों की संख्या में पहुंच भी रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को कोई भी ट्रेन उधमपुर नहीं पहुंची है, इसलिए अब इनकी संख्या में गिरावट आना शुरू हो गई है। बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों से केवल 279 लोग उधमपुर पहुंचे। इनको पहुंचते ही प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन कर लिया गया।
मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों से बस व ट्रेन का सफर कर 450 लोग उधमपुर पहुंचे थे और इनको पहुंचने ही प्रशासन ने क्वारंटीन कर लिया गया था। बुधवार को बसों का सफर कर 279 लोग बाहरी राज्यों से उधमपुर पहुंचे और इनको क्वारंटीन कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार तक कुल 12247 लोगों को क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा गया था। बुधवार को इनकी संख्या 12526 तक पहुंच गई है। इनमें से 27 पॉजिटिव मामलों को जम्मू और उधमपुर में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हे। जबकि 4251 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सर्विलांस पर 4063 लोगों को रखा गया है। प्रशासनिक क्वारंटीन पर 944 लोगों को रखा गया है। वहीं 3241 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें