फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामाजिक दूरी का नियम दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अस्पताल में ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, लेबोरेटरी का काम शुरू होने के साथ ही मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। हर रोज सैकड़ों मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मगर ओपीडी, लेबोरेटरी और अन्य स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं अस्पताल में तैनात कर्मचारी भी लोगों को सामाजिक दूरी रखने को लेकर जागरूक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतबल है करीब एक महीने से जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। ओपीडी शुरू होने के बाद शुरू में तो कम संख्या में मरीज पहुंचे, लेकिन अब मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है और हालात यह बन चुके हैं कि ओपीडी के बाहर मरीज व उनके साथ आए तीमारदार सामाजिक दूरी का कोई भी ख्याल नहीं रख रहा है। सभी एक दूसरे के साथ बैठ कर जांच के लिए डाक्टर के पास जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल लेबोरेटरी, सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड और एक्स रे रूम के बाहर हो रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज सैकड़ों मरीजों के टेस्ट होते हैं। किसी का अल्ट्रासाउंड होता है तो किसी का एक्स-रे किया जाता है।
इसके लिए भी लोगों को बाहर बैठ कर इंतजार करना पड़ता है। इनके बाहर भी मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। इस दौरान कोई भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अस्पताल में कोई भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहा है। अस्पताल के स्टाफ की तरफ से भी मरीजों और तीमारदारों को किसी तरह से भी सामाजिक दूरी रखने के लिए जागरूक नहीं किया जा रहा है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में छह कोरोना संक्रमित मौजूद हैं। ऐसे हालात में जिला अस्पताल में सामाजिक दूरी का हर हाल में ख्याल रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें