उधमपुर। कोरोना पॉजिटिव को लेेकर जिला स्वास्थ विभाग की तरफ से सोमवार को जिला जेल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर कैदियों और स्टाफ को कई प्रकार की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही कैदियों और स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
जानकारी के अनुसार कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार लोगों के कोरोना टेस्ट करने के साथ जागरूक भी किया जा रहा है। सीएमओ डॉक्टर केसी डोगरा के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार सुबह जिला जेल उधमपुर पहुंची, जहां डॉक्टर सीताक्षी व उनकी टीम ने कैदियों को जागरूक किया। कैदियों को बताया कि कोरोना से बचने के लिए हमेशा हाथ धोते रहे हैं। जेल के अंदर सभी मास्क लगाकर कर रखें। इसके अलावा सभी सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखें। सामाजिक दूरी का ख्याल रख कर ही बचा जा सकता है। इसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की।