फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी से लौटाए गए बिना अनुमति घाटी की ओर से आए छोटे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जिला उधमपुर के प्रवेश द्वार चिनैनी में घाटी और चिनाब वैली से बिना अनुमति आने वाले वाहनों वापस लौटा दिया गया है। यह कदम कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार शाम को जारी जिला प्रशासन के आदेश के बाद उठाया गया। इसके तहत जहां हाईवे पर जिले की ओर आने वाले छोटे वाहनों पर नजर रखी जा रही है वहीं, प्रशासन की ओर से चार मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। हालांकि घाटी से आने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा नहीं है बावजूद इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा तीन वाहनों को लौटा दिया, जो जम्मू की ओर जा रहे थे। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक अधिकारी और सुरक्षाबल तैनात रहे और हर आने-जाने वाले वाहन की जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें