फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में घाटी और चिनाब वैली की ओर से आने वाले वाहन चालकों की स्क्रीनिंग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गत 18 दिन से हाईवे पर मोटरशैड के पास स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्क्रीनिंग जारी है। इसमें घाटी और चिनाब वैली की ओर से आने वाले वाहन चालकों और यात्रियों की जांच की जा रही है, ताकि कोई संदिग्ध जिले में प्रवेश न कर पाए।
विज्ञापन

मंगलवार को भी यह प्रक्रिया जारी रही। इसमें हाईवे पर तैनात सुरक्षाबलों के सहयोग से वाहनों को रोक कर स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉक्टर रोहित, एनसीडी काउंसलर अरविंद माथुर, फार्मासिस्ट साजिद इकबाल द्वारा वाहन चालकों और यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। कोई लक्षण नहीं मिलने के बाद उन्हें आगे के सफर पर रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को जागरूक भी किया गया और सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क लगाने और बार-बार साबुन से हाथ धोने के बारे में कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें