फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक सब्जी मंडी कल्लर में स्थापित होगी सैनिटाइजिंग टनल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयास को लेकर नगर परिषद अब उधमपुर की होलसेल सब्जी मंडी में सैनिटाइजर टनल लगाने जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल अभी इस टनल को डीसी कार्यालय परिसर में रखा गया है और जल्द ही इसे कल्लर स्थित होल सेल सब्जी मंडी में स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि होल सब्जी मंडी में हर दिन काफी संख्या में लोगों की आवाजाहआी रहती है। हालांकि इस दौरान सब्जी मंडी में आने वाले लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन तो किया जाता है, लेकिन फिर भी विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले ग्राहको और बिक्रेताओं की सुरक्षा को देखते हुए नगर परिषद की तरफ से सब्जी मंडी में सेनिटाइज टनल लगाए जाने का निर्णय लिया गया है, ताकि सब्जी मंडी में में आने जाने वाला हर व्यक्ति को कीटाणुराहित किया जा सके। जिससे बिना चिंता के सब्जी मंडी मे कार्य चलता रहे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अगले कुछ ही दिनों में इसे सब्जी मंडी में स्थापित कर दिया जाएगा।
शहर में मौजूद तीन टनल
देविकानगरी में मौजूदा समय में तीन सैनिटाइजिंग टन मौजूदा हैं। इनमें से दो डोगरा क्रांति दल ने (श्मशान घाट और जिला अस्पताल) परिसर और तीसरी डिग्री कॉलेज में प्रशासन की की ओर से स्थापित की गई है। मौजूदा समय में ढील मिलने से बाजारों में बढ़ी लोगों की आमद को देखते हुए प्रशासन ने होल सेल सब्जी मंडी कल्लर में एक और सैनिटाइजिंग टन स्थापित करने का फैसला किया है, जिसे जल्द ही स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें