किश्तवाड़। जिले में कोविशील्ड के टीकाकरण का दूसरा चरण वीरवार को शुरू हो गया है। इसके तहत फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को टीका लगाया गया।
वीरवार को मढ़वा स्वास्थ्य केंद्र में टीकारण की शुरूआत हुई। कोरोना वारयर्स में सबसे पहले डीसी अशोक कुमार शर्मा ने पहला टीका लगवाया। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र मन्हास ने कहा कि अभी तक लगभग 365 स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन वारियर्स को टीका लगाया गया। इस दौरान किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हुई। मौसम में सुधार होने के बाद दूरदराज वाड़वन आदि इलाकों में भी टीकाकरण होगा। मौजूदा समय में पाडर, छात्रू, किश्तवाड़ और मढ़वा में टीकाकरण प्रक्रिया जारी है। सेना को भी वैक्सीन मुहैया करवाई गई है।