किश्तवाड़। डीडीसी चुनाव के बाद जिले में अध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो चुकी है। जिले में 14 सीटों में छह पर नेशनल कांफ्रेंस और तीन पर भाजपा, तीन कांग्रेस और दो पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। रोस्टर के अनुसार जिले में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। मौजूदा स्थिति के पांच महिलाएं डीडीसी सदस्य बनी हैं। इनमें तीन नेशनल कांफ्रेंस और दो कांग्रेस से संबंधित हैं। वहीं, सर्वाधिक छह सीटें जीत कर नेकां सबसे बड़ी पार्टी बनी है मगर अभी भी वह बहुमत से दो कदम दूर है। वहीं, भाजपा के सदस्यों में कोई महिला नहीं है। आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अभी तक नेकां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नाम नामित नहीं कर पाई है। नेकों की तीन महिलाएं सदस्यों दच्छन से पूजा ठाकुर, इंद्रावल से रुबीना बेगम भट और ठाकराई से शरीफा बेगम शामिल हैं। इनमें पूजा ठाकुर का नाम सबसे आगे है। क्योंकि उनके पति सरपंच हैं और उनके उनके बाप-दादा भी इसी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस कारण पार्टी की उनके नाम पर सहमति बन सकती है। इंद्रवाल से रुबीना बेगम भी कतार में है। दोनों सदस्यों ने बताया कि जो पार्टी फैसला करेगी वही सही होगा। भाजपा के पास मात्र तीन सदस्य हैं और इनके पास महिला सदस्य कोई नहीं है। इस बारे में नेकां नेताओं ने अभी कुछ बताने से इनकार किया है।