फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में एक दिन में मिले 20 संक्रमित

विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल में कोविड-19 का टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को इस वर्ष पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे अधिक आठ संक्रमित रामनगर में पाए गए हैं। मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ ही टेस्टिंग भी तेजी आ गई है। इसी बीच 11 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को जिले में कुल 11 लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं, मंगलवार को दोगुने 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल ब्लॉक रामनगर में आठ, टिकरी में सात, चिनैनी में तीन, पंचैरी और बसंतगढ़ में एक-एक संक्रमण का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम तक जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 62 पहुंच गई थी।
स्वास्थ्य विभाग ने इस पर अंकुश लगाने के लिए टेस्टिंग तेज कर दी है। जिला अस्पताल में दोपहर तक करीब तीन सौ लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद यासीन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले बता रहे हैं कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। सभी घरों से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें, सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और घर पहुंचने पर अच्छी तरह से हाथ जरूर धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें