फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोरोना का नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को एक भी कोरोना संक्रमण मामला सामने नहीं आया है। इससे प्रशासन को फिर से राहत मिली है। फरवरी में दूसरी में बार ऐसा दिन निकला है, जब एक भी संक्रमण मामला सामने नहीं आया है। जिले में अब केवल 19 सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग का काम भी तेजी से जारी रखा है।
विज्ञापन

जिले में करीब डेढ़ महीने से कोरोना संक्रमण के मामलों मे कमी हो रही है। अब औसतन दो से तीन मामले की सामने आ रहे हैं। जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हो रही है। इसी का परिणाम है कि अब जिले में कोरोना संक्रमण के केवल 19 सक्रिय मामले बचे हैं। बीच में कुछ ऐसे दिन भी निकल रहे हैं, जब हर पांच से छह लोग सक्रमित पाए जा रहे हैं। रविवार को कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
इनके संपर्क में रहने पर कुछ लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया था। सोमवार को एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। इसके साथ कोई कोरोना केे मात देने में भी कामयाब नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना के कुल 4219 मामले हो गए हैं। इनमें से 4143 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के 19 सक्रिय मामले रह गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेेशन पर रखा गया है। 18 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखे गए हैं और दो लोग प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखे गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें