किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में वीरवार को कोरोना के 15 नए मामले मिले हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। वहीं, पांच लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 2407 हो गई है, जिनमें से 2165 स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में 226 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 16 लोगों की मौत हो चुकी है।