फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के तीन कर्मचारियों सहित 28 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसएसपी कार्यालय के तीन और दो बैंक के कर्मचारियों सहित 28 लोग वीरवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बड़े पैमाने पर छेड़े गए सैपंलिंग अभियान के तहत ही इन सभी के कोरोना टेस्ट किए गए और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर लोगों को प्रशासन ने होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से छेड़े गए अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे शहर में दुकानदार और कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट कर रही है और इनमें काफी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव भी सामने आ रहे हैं। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। हालांकि वीरवार को बुधवार के मुकाबले में पॉजिटिव लोगों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एसएसपी कार्यालय से तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दो बैंक के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनके पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। एक सीडीपीओ और एक आईसीडीएस कार्यालय में कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। छह लोग चिनैनी के बश्ट इलाके से पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहने पर पॉजिटिव हुए हैं। एक सेना का जवान भी पॉजिटिव पाया गया है।
इसी तरह से शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके कोरोना टेस्ट जम्मू में ही किए गए थे। शाम तक कुल 28 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके थे। इनमें से 26 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1194 पहुंच गई है। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है। 762 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 428 सक्रिय मामलों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें