फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन एक हजार से अधिक लोगों के किए गए कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बड़े पैमाने पर शहर में की जा रही कोरोना सैंपलिंग अभियान के तहत बुधवार को एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। सुभाष स्टेडियम और शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची हुई थी और लोगों के सैंपल लेकर वापस लौट गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो सितंबर से जिले में कोरोना सैंपलिंग अभियान छेड़ा गया है। इसकी शुरूआत कल्लर इलाके से की गई थी। आठवें दिन बुधवार को शहर के सुभाष नगर मोहल्ले में स्टेडियम के अंदर अभियान की शुरूआत की गई। सुबह से ही दुकानदारों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देना शुरू कर दिया था। इसके बाद लोगों ने लंबी कतारों में लग कर सैंपल देने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। शाम तक कई लोगों को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी सौंप दी गई थी। प्रशासन के आदेश पर यह अभियान शुक्रवार को संपन्न होगा। अभी तक नौ हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें